मुख्यमंत्री ठाकरे की अध्यक्षता में लॉकडाउन पर हुई चर्चा, स्वास्थ्य मंत्री टोपे बोले- 14 अप्रैल के बाद लिया जाएगा उचित फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन लगाने के संदर्भ में उचित फैसला 14 अप्रैल के बाद लिया जाएगा। वायरस की कड़ी तोड़ने के लिये मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई कार्य बल की डिजिटल बैठक में लॉकडाउन लगाने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद टोपे संवाददाताओं को जानकारी दे रहे थे। मंत्री ने कहा, “आज की बैठक में लॉकडाउन की अवधि और इससे होने वाली आर्थिक गिरावट से कैसे निपटना है, इस पर चर्चा हुई। कार्य बल का यह मानना है कि राज्य में कोरोना वायरस के हालात ऐसे हैं कि लॉकडाउन की जरूरत है।” 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना संक्रमण के 5,754नए मामले दर्ज, 24 और मरीजों ने गंवाई अपनी जान 

ठाकरे ने प्रदेश में कोविड-19 मामलों के तेजी से बढ़ने की भयावह स्थिति को देखते हुए शनिवार को सख्त लॉकडाउन लगाने के संकेत दिये थे। उन्होंने राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिये सर्वदलीय डिजिटल बैठक बुलाई थी। प्रदेश सरकार ने पिछले हफ्ते कुछ पाबंदियों की घोषणा की थी जिनमें सप्ताहांत पर लॉकडाउन, रात्रि कर्फ्यू और दिन में निषेधाज्ञा शामिल हैं। ये पाबंदियां 30 अप्रैल तक जारी रहेंगी।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें