Delhi Airport पर एक यात्री की जींस के अंदर छिपाकर रखा गया लगभग 200 ग्राम सोना जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025

सीमा शुल्क विभाग ने मंगलवार को बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर एक यात्री की जींस में छिपाकर रखा गया लगभग 200 ग्राम सोना जब्त किया गया है।

विभाग ने बताया कि यात्री को सोमवार को रियाद से आने के बाद रोका गया। सामान कीजांच के दौरान कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। सीमा शुल्क विभाग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यात्री की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए उसकी तलाशी ली गई, जिसके परिणामस्वरूप जींस में छिपाई गई पीले रंग की रासायनिक पेस्ट की दो पट्टियां बरामद की गईं जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे सोने की बनी हैं। इनका कुल वजन 196.5 ग्राम है।’’ विभाग ने कहा कि सोना जब्त कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Health और Taste का Perfect Combo है मूंग दाल चटनी, इस Easy Recipe से मिनटों में बनाएं

Akanksha Puri ने रोमांटिक अंदाज में खेसारी को किया विश, वायरल तस्वीरों ने इंटरनेट पर छेड़ी नई बहस

Assam के चुनावी रण में AAP की एंट्री, किसका खेल बिगाड़ेंगे Kejriwal? पहली सूची में 14 योद्धा शामिल

Delhi Metro ने 2025 में तोड़ा Record, 235 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर