एआर रहमान ने बताई बॉलीवुड में काम न मिलने की वजह, बोले- ‘गैंग’ मेरे खिलाफ अफवाह फैलाता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2020

मुंबई। संगीतकार ए आर रहमान ने दावा किया बॉलीवुड में एक ऐसा ‘गैंग ’ (गिरोह) है जिसके कारण उन्हें काम मिलने में अड़चन आ रही है। रहमान की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिछले महीने आत्महत्या करने के बाद बॉलीवुड में ‘‘इनसाइडर और आउटसाइडर’’ (कलाकारों के बच्चे और बाहर से आने वाले कलाकारों) को लेकर बहस छिड़ी हुई है। रेडियो मिर्ची के साथ एक साक्षात्कार के दौरानऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक से हिंदी फिल्मों में उनके कम काम करने के पीछे की वजह पूछी गई थी।इस पर रहमान ने कहा कि कुछ लोग उनके बारे में फिल्म जगत में ‘अफवाह’ फैला रहे हैं जिससे उनके और फिल्म निर्मातओं के बीच ‘गलतफहमी’ पैदा हो रही है।

इसे भी पढ़ें: कंगना ने पूछा- संजना सांघी ने सुशांत पर मीटू का सच पहले क्यों नहीं बताया? एक्ट्रेस का आया जवाब

संगीतकार ने कहा कि वह लोगों की उम्मीदों से वाकिफ हैं लेकिन ‘गैंग’ रास्ते में आ रहा है। रहमान ने कहा, ‘कम लोग मुझे काम करते देखना चाहते हैं लेकिन लोगों का एक ऐसा भी गैंग है जो ऐसा होने नहीं दे रहा है। खैर मेरा विश्वास भाग्य में है। मेरा मानना है कि सबकुछ ऊपरवाले के जरिए आता है। इसलिए मैं अपनी फिल्में और दूसरे काम कर रहा हूं। लेकिन आप सभी मेरे पास आ सकते हैं, आप अच्छी फिल्में बना रहे हैं और आपका मेरे यहां स्वागत है।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द