Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 11, 2026

नोएडा पुलिस ने एक प्राथमिक चिकित्सालय से अगवा नवजात बच्ची को आठ घंटे के भीतर मुक्त कराते हुए आरोपी महिला (26) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपनी बहन को बच्ची देने के लिए उसे कथित तौर पर अगवा किया था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बागपत की मूल निवासी और फिलहाल भंगेल में रह रही उपासना नामक महिला को एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। मामले में एक नाबालिग आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता की पत्नी ने छह अक्टूबर को भंगेल के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था।

आठ अक्टूबर की शाम एक अज्ञात महिला अस्पताल में नवजात की मां और दादी के पास पहुंची और सरकारी योजना के तहत उन्हें 2,500 रुपये दिलाने का वादा कर उनसे बातचीत करने लगी। पुलिस ने बताया कि महिला नौ अक्टूबर की सुबह दोबारा अस्पताल आई और परिवार के सदस्यों को बातचीत में उलझाकर वह कथित तौर पर बच्ची को लेकर चली गई। पुलिस ने बताया कि स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर फेज-दो थाने की एक टीम ने आरोपी महिला का पता लगाया और शुक्रवार को आठ घंटे के भीतर नवजात को सुरक्षित बरामद कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की कोई संतान नहीं है और वह तीन दिन की नवजात को अपनी बहन को सौंपने के इरादे से अस्पताल से ले गई थी।

प्रमुख खबरें

ब्रिटेन में बदलेगा एज ऑफ कंसेंट का कानून? रसेल ब्रांड और हाई-प्रोफाइल मामलों के बाद सरकार ने जनता से मांगी राय

सपा के लिए राम नाम सत्य का वक्त करीब, Yogi Adityanath ने साधा निशाना

Supreme Court ने Vinay Kulkarni की दोषसिद्धि पर रोक हटाई, BJP नेता हत्या मामले में झटका

Oscars 2027 में भारत की उम्मीद बनी Gondhal, इंटरनेशनल कैटेगरी में मिली जगह; 104 फिल्मों से होगा मुकाबला