By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 14, 2026
(फाइल फोटो के साथ) अमरावती, 14 सितंबर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले पहले भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा को सोमवार को बधाई दी। बोम्मादेवरा ने रोमांचक खिताबी मुकाबले में रविवार को जापान के जुन्या नाकानिशी को हराया था। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बनने पर बोम्मादेवरा को बहुत-बहुत बधाई।’’ उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश और पूरा देश गौरवान्वित है क्योंकि बोम्मादेवरा ने प्रतिष्ठित खिताब जीतकर भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाजी का 16 साल का इंतजार भी खत्म कर दिया।
उनसे पहले, जयंत तालुकदार ने 2010 में एडिनबर्ग में कांस्य पदक जीता था। धीरज से पहले डोला बनर्जी ने विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2007 में दुबई में महिला व्यक्तिगत वर्ग का खिताब जीता था।