क्या उद्धव खेमे में लौटने वाले हैं 12 विधायक? CM एकनाथ शिंदे ने दावे को लेकर क्या कहा

By अभिनय आकाश | Mar 16, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने वकील असीम सरोदे के इस दावे को खारिज कर दिया है कि पार्टी के 12 विधायक शिवसेना (यूबीटी) में लौट आएंगे और यह अटकलें निराधार थीं। सरोदे को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से निकटता के लिए जाना जाता है। शिव सेना की प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने शनिवार को द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि न केवल दावा निराधार है, बल्कि हमें यह भी लगता है कि बाकी विधायक जो सेना (यूबीटी) के साथ हैं, वे भी हमारी पार्टी में शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha elections 2024: राज ठाकरे की MNS हो सकती है NDA में शामिल, बीजेपी से मांगी दक्षिण मुंबई सीट

सेना के पास फिलहाल 41 विधायक हैं और हमारी ताकत और बढ़ेगी। यह वास्तव में लगातार हो रहा है. अन्य सेनाओं के नेता हमारे साथ जुड़ रहे हैं...यह प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी। इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर जिन विधायकों ने सेना को धोखा दिया है, वे वापस लौटना चाहते हैं, तो उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, ''हम ऐसे लोगों को अपनी पार्टी में नहीं चाहते। वे जहां हैं वहीं रहने दें. हम उन्हें अपनी पार्टी में नहीं लेंगे। 

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump