लापता या अरेस्‍ट हुए हैं भारतीय नागरिक? ईरान को लेकर विदेश मंत्रालय ने क्या बड़ा अपडेट दिया

By अभिनय आकाश | May 29, 2025

ईरान में लापता हुए तीन भारतीय नागरिकों के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि तीन भारतीय नागरिक जो कुछ समय पहले तेहरान, ईरान पहुंचे थे, लापता हैं। हम उनका पता लगाने, उनकी सुरक्षा और उनकी घर वापसी के लिए ईरानी अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमें ईरानी पक्ष से अच्छा सहयोग मिल रहा है और हम लापता लोगों के परिवारों के संपर्क में भी हैं। हम हर संभव मदद कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: शहबाज ने ईरान में ऐसा क्या किया? खामनेई ने भरी सभा में बेइज्जत किया!

ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय नागरिकों को दृढ़ता से सलाह दी जाती है कि वे अनधिकृत व्यक्तियों या अवैध भारतीय एजेंसियों द्वारा अन्य देशों की यात्रा की पेशकश के वादों से धोखा न खाएं। ईरानी दूतावास ने कहा कि तीन भारतीय नागरिकों के लापता होने से संबंधित मामले की जांच इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के कांसुलर मामलों के विभाग द्वारा संबंधित न्यायिक अधिकारियों के साथ कॉर्डिनेशन करके की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Tata Technologies का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 171 करोड़ रुपये पर पहुंचा

NITI Aayog की राज्यों को सलाह, Data Center को रणनीतिक बुनियादी ढांचा मानकर बनाएं नीतियां

DGCA ने उड़ानों में Mobikins MK PB 04 पावर बैंक ले जाने पर लगाई रोक

Shai Hope बने T20I में 3 शतक लगाने वाले पहले West Indies बल्लेबाज, हैदराबाद में रचा इतिहास