क्या आतंकियों को पाकिस्तानी सेना के कमांडो दे रहे हैं प्रशिक्षण ? भारतीय सेना ने जताई आशंका, घाटी में बढ़े हमले

By अनुराग गुप्ता | Oct 18, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में इन दिनों आतंकवादी घटनाओं में अचानक से तेजी आई है। गैर-कश्मीरी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। पहले शनिवार को फिर रविवार को भी घाटी में आतंकवादियों द्वारा मासूम लोगों की हत्या किए जाने की खबरें सामने आईं। इसके अलावा पिछले 6 दिनों में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में भारतीय सेना के 9 जवान शहीद हो गए। जिसके बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस को आशंका है कि घाटी के जंगलों में मौजूद आतंकवादियों को पाकिस्तानी सेना के कमांडोज ने पहले प्रशिक्षण दिया और फिर भारत में घुसपैठ कराई है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आमजनों को निशाना बना रहे आतंकवादी, 2 लोगों की गोली मारकर की हत्या 

सुरक्षाबलों की घेराबंदी के बावजूद आतंकवादी मुठभेड़ के बीच में ही फरार हो गए। जिसके बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस को शक हुआ कि आतंकवादियों को पाकिस्तानी सेना के कमांडोज ने प्रशिक्षण दिया है और फिर उनकी भारत में घुसपैठ कराई है। इसीलिए आतंकवादी सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।आपको बता दें कि आतंकवादी सुरक्षाबलों की घेराबंदी से बचने के लिए एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं। जिस देखते हुए सेना ने पैरा कमांडो की भी तैनाती कर दी है। इसके अलावा हेलीकॉप्टर से निगरानी की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा