क्या राजस्थान में समय पूर्व चुनाव के बन रहे हैं आसार? इस दावे ने बढ़ाई प्रदेश की सियासी हलचल

By अभिनय आकाश | Dec 01, 2022

वैसे तो चुनाव गुजरात में हो रहे हैं, लेकिन राजस्थान भी लगातार सुर्खियों में है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में एंट्री होने वाली है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच की जुबानी जंग के बाद पैच अप वाली तस्वीरें भी देखने को मिली है। वैसे तो राजस्थान के चुनाव में अभी एक साल का वक्त शेष है। लेकिन अभी से इसको लेकर राजनीतिक दलों की ओर से जोरआजमाइश जारी है। लेकिन अब प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है जिससे राजस्थान की सियासत में हलचल बढ़ गई है। ये दावा बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत की ओर से किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: जयपुर में नड्डा ने की ‘जन आक्रोश यात्रा’ की शुरुआत, बोले- जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम करती है कांग्रेस

उन्होंने कहा, 'बीजेपी क्यों हारी, मैं इसके विस्तार में नहीं जाना चाहता। चुनाव एक साल दूर हैं। हमें राज्य की 'निकम्मा' और 'नकारा' सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए। अशोक गहलोत और सचिन पायलट की पहली तस्वीर छपी तो सरकार 'निकम्मा' हो गई। दूसरी तस्वीर के दौरान सरकार 'गद्दार' हो गई। भगवान जाने जब तीसरी तस्वीर प्रकाशित होगी तो क्या होगा? किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि सचिन पायलट द्वारा अशोक गहलोत और गहलोत के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों में एकता झलकती है। मीणा ने कहा कि उनकी अंदरूनी कलह के कारण राज्य को नुकसान हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम