लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी ने पूछा सवाल, क्या हम हिंदू राज्य बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2019

नयी दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी धार्मिक आधार होने की वजह से नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार इस विधेयक के माध्यम से ‘‘हिंदू राज्य बनने की दिशा में बढ़ रही है?’’ चौधरी ने लोकसभा में विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि हमारे विरोध करने से सदन के बाहर माहौल बनाया जाएगा कि कांग्रेस हिंदू विरोध कर रही है।

उन्होंने कहा कि हम विधेयक में पीड़ितों को नागरिकता देने का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि धार्मिक आधार पर नागरिकता दिये जाने का विरोध कर रहे हैं। चौधरी ने कहा कि क्या इन समुदायों की सहायता के लिए देश के इतने सारे कानूनों में कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने सवाल कि ‘‘क्या हम भारत को हिंदू राज्य बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं?’’

इसे भी पढ़ें: मनीष तिवारी ने CAB को संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया, बोले- सरकार एक व्यापक कानून लाए

कांग्रेस नेता ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता की बात होती है तो हम केवल तीन देशों और छह समुदायों की बात नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि सरकार केवल तीन देशों के लिए विधेयक लाई है क्योंकि ये मुस्लिम बहुल देश हैं। सरकार ने इसमें म्यामां, नेपाल और श्रीलंका जैसे भारत की सीमा से लगे देशों को क्यों शामिल नहीं किया।

प्रमुख खबरें

Venezuela में भूकंप ने बढ़ाई India की टेंशन, देश की Energy Security पर मंडराया संकट

Shrikant Bhasi का 1266 करोड़ का बैंक घोटाला, अब ED ने 3.66 करोड़ की Life Insurance Policy भी की जब्त

US Tech Sell-off का असर: Japan से South Korea तक बाजार Crash, AI शेयरों में मचा कोहराम

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान