अमेरिकी प्रतिनिधि सभा नैंसी पेलोसी को दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2021

फीनिक्स (अमेरिका)। एरिजोना में अमेरिकी अटॉर्नी के कार्यालय ने कहा कि बुलहेड के एक शख्स को प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी को जान से मारने या नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का दोषी ठहराया गया है। कार्यालय ने शुकव्रार को एक वक्तव्य में बताया कि न्यायाधीश ने 77 वर्षीय स्टीवन आर्थर मार्टिस को पेलोसी को जान से मारने या नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का दोषी पाया। उसे 25 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। ये धमकियां गत जनवरी में दो बार फोन करके दी गयी जिसके बाद संघीय जांच ब्यूरो ने उसका पता लगाया। उन्होंने बताया कि उसे पूर्व में ऐसी धमकियां देने को लेकर आगाह किया गया था।

प्रमुख खबरें

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती