By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2017
ओपेलिका (अमेरिका)। अर्जुन अटवाल ने बैकनाइन में दो बर्डी से दूसरे दौर में एक अंडर के स्कोर से बारबसोल गोल्फ चैंपियनशिप में कट हासिल किया। अटवाल ने दूसरे दौर में चार बर्डी की लेकिन वह तीन बोगी भी कर गए जिससे उन्होंने एक अंडर 70 से कुल तीन अंडर 139 का स्कोर बनाया है।
यह भारतीय गोल्फर संयुक्त 57वें स्थान पर चल रहा है।