अर्जुन-मलाइक की शादी की तारीख हुई फाइनल! इस दिन बंधेंगे शादी के बंधन में

By रेनू तिवारी | Mar 28, 2019

अर्जुन कपूर का सलमान खान से कुछ ज्यादा ही गहरा रिश्ता हो गया है। पहले सलमान की बहन के साथ रिलेशनशिप में रहना और अब सलमान की भाभी के साथ... अर्पिता ने तो अपना घर आयूष के साथ बसा लिया.... और अब अर्जुन भी अपना घर बसाने के मूड में हैं। जी हां जल्द ही 33 साल के अर्जुन कपूर और सलमान खान की 45 साल की पूर्व भाभी मलाइका अरोड़ा जल्द ही शादी करने वाले हैं.... लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे  अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अगले महीने 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बड़े अखबर की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी अटकलें हैं कि अर्जुन और मलाइका क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे, जिसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर से लेकर रणवीर-दीपिका तक को शादी का न्योता दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि इस बारे में दोनों ने अभी तक कोई ऑफिशल बयान नहीं दिया है। लेकिन शादी की तैयारियां जोरों से शुरू हो चुकी हैं। 

इसे भी पढ़ें: तलाक से एक रात पहले फ़ैमिली और दोस्तों ने मलाइका से क्या कहा था?

इस समय दोनों का प्यार परवान चढ़ चुका हैं... सरेआम इजहार भी होने लगा हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने नाम के आगे से ‘खान’ सरनेम अब हटा दिया था। पूर्व पति अरबाज खान से तलाक के साल भर बाद उन्होंने यह कदम उठाया। अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं मलाइका इन दिनों अपने नये प्यार को लेकर चर्चा में हैं। 2017 में अरबाज खान से तलाक लेने के बाद से ही उन्हें लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि मलाइका अब अर्जुन कपूर से शादी कर सकती हैं। ये कयास इस लिए भी लगाए जा रहे है क्योंकि मलाइका ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपना नाम सिर्फ मलाइका अरोड़ा कर लिया है। जबकि कुछ समय पहले तक यह मलाइका अरोड़ा खान हुआ करता था।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड सेलेब्स की शादियों पर जुंबा आई कैटरीना कैफ़ के दिल की बात

दोनों के शादी की अफवाहें तब सामने आई जब मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट की स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की तो उसके बाद वह सुर्खियों में आ गईं। इस तस्वीर की खास बात ये थी कि उनके गले में AM लिखा हुआ एक पेंडेंट था। जैसे ही फैंस ने मलाइका के गले में ये पेंडेंट देखा तो सभी ने उसे मलाइका और अर्जुन के नाम से जोड़कर देखा। लोगों ने इसे मलाइका का इजहार-ए-इश्क मान लिया। इस जोड़ी ने साथ में एक फ्लैट भी खरीद लिया था। दोनों के करीबी सूत्रों से पता चला है कि दोनों ने साथ मिलकर लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के पास एक फ्लैट खरीदा है हालांकि इसकी कोई जानकारी नहीं है कि दोनों वहां रहेंगे या नहीं। 

वैसे अभी कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान जब मलाइका से उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने कहा था, मैं कभी पर्सनल सवालों का जवाब नहीं देती। इस वजह से नहीं क्योंकि मैं शर्माती हूं जवाब देने में बल्कि इसलिए क्योंकि मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं और जो भी मेरी लाइफ में होता है इसके बारे में सबको पता होता ही है। मुझे उसके बारे में बात करने की जरूरत नहीं है। मैं अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हूं। ये बहुत ही खूबसूरत और कीमती है।

मलाइका और अर्जुन के रिश्तों को लेकर अभी तक कोई अधिरकारिक रूप से घोषणा नही हुई हैं। लेकिन दोनों को कई बार कई मौको पर साथ देखा गया हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका को एक डिनर डेट पर भी देखा गया थाl जहां पर दोनों एक दूसरे के साथ प्यार में रंगे हुए नज़र आए और बाहर निकलते वक्त मलाइका को अर्जुन कपूर की तरफ़ से एक अच्छे बॉयफ्रेंड की तरह प्रोटेक्ट करते हुए भी देखा गया l  ऐसे में इंडस्ट्री में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर कब यह सेलिब्रिटी मीडिया के सामने सच को स्वीकारेंगे और कब शादी की घोषणा होगी। संभव है कि 19 अप्रेल 2019 में अर्जुन और मलाइका सात फेरों के लिए तैयार हो जाएं। गौरतलब है कि अर्जुन 33 और मलाइका 45 बरस की हैं। 

प्रमुख खबरें

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार