Manipur मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार, अर्जुन राम मेघवाल बोले- विपक्ष को कुछ न कुछ करके सदन को बाधित करने का बहाना चाहिए

By अभिनय आकाश | Jul 20, 2023

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मानसून सत्र के लिए रणनीति बनाने के लिए गुरुवार को संसद परिसर में मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में मुलाकात की और दोनों सदनों में मणिपुर हिंसा पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग की, जिसके बाद चर्चा हुई। बाद में दिन में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की विपक्ष की मांग के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि संसद का सत्र चल रहा है। मणिपुर मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक में चर्चा हुई, इस पर सरकार चर्चा के लिए तैयार है उसके बाद भी विपक्ष को कुछ न कुछ करके सदन को बाधित करने का बहाना चाहिए। हम चर्चा कहना चाह रहे हैं, आज इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने भी बयान दिया है।

इसे भी पढ़ें: 'मणिुपर में जो हुआ वह शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण', BJP बोली- संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करती है कांग्रेस

जोधपुर घटना पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था चौपट है। गहलोत सरकार अपनी तुष्टिकरण की नीति के चलते अपराधियों पर कार्रवाई नहीं करती जिसके चलते ऐसी घटनाएं बार-बार होती हैं। बता दें कि राजस्थान के जोधपुर जिले में बुधवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई और शवों को जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों में छह महीने की बच्ची भी शामिल है। पुलिस इस मामले में मृतकों के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने जमीन विवाद व रंजिश के चलते यह अपराध किया है। 

प्रमुख खबरें

Delimitation को लेकर Kharge ने PM Modi को चेताया, कहा- बिना चर्चा कोई बड़ा फैसला न लें

Kishtwar में पूर्ण बंद रहा, नाबालिग छात्रा की मौत पर बाजार और सार्वजनिक वाहन थमे

AIMIM वोटकटवा नहीं, 2027 UP Election में कई MLA जीतेंगे: Owaisi का ऐलान

कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश! UP के सर्वे ने चौंकाया