अर्जुन को हर मौके का फायदा उठाना होगा: सचिन तेंदुलकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2019

नयी दिल्ली। अर्जुन तेंदुलकर को अपने मशहूर उपनाम से जुड़ी उम्मीदों के बारे में पता है लेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर चाहते है कि क्रिकेट में उभर रहा उनके बेटे के पास ‘‘हर सुबह उठकर अपने लक्ष्य का पीछा करने का कारण होना चाहिये’’ चाहे जैसे भी हालात हो। बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन मुंबई अंडर-19 का प्रतिनिधित्व करने के बाद भारत के लिए अंडर-19 स्तर पर दो टेस्ट मैच खेले है। 

वह ‘टी20 मुंबई’ के दूसरे सत्र में नीलामी के लिए मौजूद रहेंगे। सीनियर स्तर पर यह उनका पहला टूर्नामेंट होगा। तेंदुलकर से जब पूछा गया कि क्या सीनियर स्तर पर करियर शुरू करने का यह सही तरीका होगा तो उन्होंने कहा कि यह ऐसा मौका है जिसका अर्जुन को फायदा उठाना होगा। तेदुलकर ने मंगलवार को कहा, ‘‘यह ऐसा मंच है जहां मुझे लगता है कि लोग आप पर और आपके खेल पर नजर रखेंगे। अगर आप अच्छा प्रदर्शन करते है तो आप दुनिया के शिखर पर होंगे। 

इसे भी पढ़ें: विजय शंकर को चौथे नंबर पर उतार सकता है भारतीय टीम प्रबंधन

तेंदुलकर को हालांकि लगता है कि अगर अर्जुन को अगर सफलता नहीं मिलती है तो उनके लिए मौके खत्म नहीं होंगे। इससे वह और मजबूत बनेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे लिये यह जरूरी है कि वह क्रिकेट को लेकर जूनूनी रहे और इस खेल से उसका लगाव बना रहे। इस दौरान अच्छा और बुरा दौर आएगा। उसके पास हर सुबह अपने सपनों के पीछे भागने की वजह होनी चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह