आखिरी मैच में अर्जुन तेंदुलकर को मिलेगा डेब्यू का मौका! मुंबई के प्लेइंग इलेवन पर होगी सबकी निगाहें

By अंकित सिंह | May 20, 2022

आईपीएल में पांच बार के चैंपियन रही मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उसे सिर्फ तीन में ही जीत हासिल हुई है। मुंबई इंडियंस की ओर से अब तक 13 मैचों में 22 खिलाड़ी खेल चुके हैं। हालांकि इससे पहले रोहित शर्मा ने इस बात के संकेत भी दिए थे कि आखिरी मुकाबले में कुछ नए चेहरों को मैदान पर उतारा जा सकता है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अर्जुन तेंदुलकर को आज के मुकाबले में मौका मिलेगा? मुंबई इंडियंस को इस सीजन का आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। दिल्ली कैपिटल्स को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे हर हाल में आज जीत दर्ज करनी होगी। दिल्ली कैपिटल्स के 13 मैचों में सात जीत के बाद 14 अंक हैं।

 

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। RCB की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार, गुजरात को 8 विकेट से हराया


अर्जुन तेंदुलकर को मिलेगा डेब्यू का मौका

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर लगातार मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहे हैं। पिछले दो सत्रों से वह 27 मैचों में बेंच पर बैठे हैं। मुंबई इंडियंस आज अपना आखिरी मैच खेल रही है। ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिल सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि मुंबई इंडियंस आज हारे या जीते, इससे बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी। अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने इस साल 30 लाख में खरीदा था। हालांकि, अर्जुन तेंदुलकर के लिए इस बात की भी उम्मीद जताई जा रही थी कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्हें मौका मिल सकता है। पर ऐसा नहीं हुआ था। अर्जुन तेंदुलकर फिलहाल ट्विटर पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस विद सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर को प्रमोट करती है। 

 

इसे भी पढ़ें: टिम डेविड ने ऑल टाइम टी20 इलेवन में इन खिलाड़ियों को चुना, अपने ही कप्तान रोहित शर्मा को नहीं किया शामिल


दिल्ली के लिए अहम मैच

दिल्ली कैपिटल्स का भाग्य अब उसके ही हाथ में हैं जो ‘क्वार्टर फाइनल’ की तरह बने मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज करना चाहेगी। कप्तान ऋषभ पंत की टीम के लिये जहां यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है तो वहीं मुंबई इंडियंस सत्र का समापन जीत से करना चाहेगी, हालांकि पांच बार की चैम्पियन के लिये यह मायने नहीं रखेगा। दिल्ली कैपिटल्स (नेट रन रेट +0.255) के लिये समीकरण बहुत सरल है जिसमें उसे शीर्ष चार में जगह बनाने के लिये बस मुंबई इंडियंस को हराने की जरूरत है जिससे वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (-0.253) के नेट रन रेट के कारण आगे हो जाएगी। मुंबई इंडियंस को इस सत्र में अपने सबसे बुरे दौर से गुजरना पड़ा है जबकि दिल्ली कैपिटल्स अनिरंतर प्रदर्शन के कारण इस स्थिति में हैं, उसे 13 मैचों में से सात में जीत मिली और छह में हार का सामना करना पड़ा। 

प्रमुख खबरें

गेंदबाजों से एक कदम आगे रहने के कारण ही Gaikwad को मिली सफलता : Hussey

Newsroom | Prajwal Revanna Videos Case | ये सारे अश्लील वीडियो 4-5 साल पुराने हैं, बेटे प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल पर बोले पिता, BJP की भी आयी पहली प्रतिक्रिया

ईमेल के जरिए गोवा हवाई अड्डे पर बम रखे होने की मिली खबर, बढ़ाई गई सुरक्षा

इंडी अलायंस वाले पीएम की कुर्सी भी बांट लेंगे, Amit Shah बोले- बिहार में जाति की राजनीति खत्म करने के लिए मोदी सरकार जरूरी