सोशल मीडिया पर इजहार-ए-इश्क कर बैठे अर्जुन कपूर, मलाइका को दिया दिल!

By रेनू तिवारी | Jun 29, 2019

जब से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हाथों में हाथ डाल कर न्यूयॉर्क हॉलीडे पर गये हैं तब से ये दोनों अपनी- अपनी पोस्ट से सभी को चौका रहे है। रिलेशनशिप पर हमेशा चुप्पी साधने वाले अर्जुन और मलाइका अब खुल्लेआम सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने न्यूयॉर्क हॉलीडे की रोमांटिक तस्वीर शेयर की। वहीं अर्जुन कपूर ने भी एक प्यारा सा केप्शन लिख कर अपने प्यार को जग- जाहिर कर दिया।

इसे भी पढ़ें: फिल्म ''आर्टिकल 15'' पर बढ़ा विवाद, कानपुर में ब्राह्मणों के प्रदर्शन के बाद शो रद्द

दरअसल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए अर्जुन कपूर के बर्थडे के दौरान एक वेकेशन प्लान किया। दोनों इस समय न्यूयॉर्क में हैं। पहले मलाइका ने अर्जुन को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपनी और अर्जुन की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- क्रैजी प्यार को जन्मदिन मुबारक। वहीं अर्जुन कपूर ने पहली बार मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप का इजहार करते हुए मलाइका की एक तस्वीर शेयर की जिसमें मलाइका एक हार्ट अपने हाथ में लेकर बैठीं है। इस तस्वीर पर अर्जुन ने लिखा ‘इनके पास मेरा दिल है... और मैं वाकई दिल की बात कर रहा हूं।’

इसे भी पढ़ें: नहीं टूटा सलमान खान का दिल! कटरीना नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस के साथ प्यार में हैं विक्की

इस इजहार-ए-इश्क के बाद ये साफ हो गया है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब चुके हैं। मलाइका के लिए अर्जुन कपूर की दिवानगी को अगर देखा जाए तो अर्जुन ने इस प्यार में अपना करियर भी दाव पर लगा दिया है, क्योंकि सलमान इन दोनों के रिश्ते से खुश नहीं है। बॉलीवुड में सलमान से दुश्मनी को सही नहीं माना जाता। फिलहाल संदीप और पिंकी फरार, पानीपत के अलावा अर्जुन के पास कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है।

प्रमुख खबरें

Mandi के लिए पारिस्थितिकी-पर्यटन को बढ़ावा देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : Vikramaditya Singh

Rajasthan: पुलिस ने ट्रक से 3.50 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया, चालक गिरफ्तार

BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, 40 फीसदी तक कमीशन लिया जा रहा : Digvijay Singh

Pune luxury car हादसा : आरोपी नाबालिग के पिता और बार के खिलाफ होगा मामला दर्ज