फिल्म ''आर्टिकल 15'' पर बढ़ा विवाद, कानपुर में ब्राह्मणों के प्रदर्शन के बाद शो रद्द

increase-of-controversy-over-article-15-show-canceled-after-performing-brahmin-in-kanpur
रेनू तिवारी । Jun 29 2019 6:40PM

कानपुर में ''आर्टिकल 15'' को लेकर ब्राह्मण संगठनों के लोगों ने कड़ा विरोध किया है। विरोध इतना विकराल रूप में किया गया जिसके कारण सिनेमाघरों में फिल्म को शो को रद्द करना पड़ा। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जगह-जगह फिल्म के पोस्टर को फाड़ा और जलाया।

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' को 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 'आर्टिकल 15' के लेकर रिलीज से पहले ही विवाद चल रहा था क्योंकि फिल्म का कंटेंट भारत की बरसों पुरानी समस्या जातिवाद पर आधारित है। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' जहां बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ फिल्म का जमकर विरोध भी हो रहा है। कानपुर में 'आर्टिकल 15' को लेकर ब्राह्मण संगठनों के लोगों ने कड़ा विरोध किया है। विरोध इतना विकराल रूप में किया गया जिसके कारण सिनेमाघरों में फिल्म को शो को रद्द करना पड़ा। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जगह-जगह फिल्म के पोस्टर को फाड़ा और जलाया।

इसे भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की ''आर्टिकल 15'' जातिवाद की क्रूरता का सिनेमाई दस्तावेज है  

कानपुर में ब्राह्मण संगठनों ने कई सिनेमाघरों के आगे फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। जिसके कारण सिनेमाघरों में चल रही फिल्म को बीच में रोकना पड़ा और आगे के शो को रद्द कर दिया गया। हजारों ब्राह्मण संगठन के लोगों ने मिल कर फिल्म के खिलाफ प्रदेश में नारेबाजी की। ब्राह्मणों का आरोप है कि फिल्म के माध्यम से ब्राह्मणों की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। विरोध बड़े स्तर पर किया जा रहा है जिसके कारण कानपुर में तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने का प्रयास कर रही है ताकि प्रदेश में स्थिति सामान्य रहे।

वहीं विवादों का सामना कर रही फिल्म 'आर्टिकल 15' के निर्देशक  अनुभव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर विरोध कर रहे लोगों को जवाब दिया है। इस फिल्म के माध्यम से किसी भी समाज का निरादर नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: हमें अपने देश पर आंख मूंदकर गर्व नहीं करना चाहिए: आयुष्मान

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़