आर्थिक संकट को लेकर अर्जुन रणतुंगा ने श्रीलंका सरकार पर बोला हमला, भारत को बताया बड़ा भाई

By अभिनय आकाश | Apr 06, 2022

श्रीलंका में वर्तमान हालात और सरकार की नाकामी को लेकर चारो ओर काफी आलोचना हो रही है। श्रीलंका के विश्व विजेता कप्तान और पूर्व पर्यटन उड्डयन मंत्री अर्जुन रणतुंगा ने भी श्रीलंका सरकार के फैसलों को लेकर जमकर निशाना साधा है व भारत की शान में कसीदे भी पढ़े हैं। अर्जुन रणतुंगा ने कहा कि इस सरकार ने अपने फायदे के लिए पूरे संविधान को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में मौजूदा हालात में हर ओर समस्या है। श्रीलंका की सरकार इन सारी बातों से बेपरवाह होकर घमंडी की तरह बर्ताव कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका सरकार का बड़ा फैसला, 30 अप्रैल से कई देशों में Embassies करेगा बंद

विश्व विजेता टीम के कप्तान रणतुंगा ने श्रीलंकाई सरकार के काम-काज पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमने हर जगह से लोन ले रखा है। रणातुंगा ने इसके साथ ही भारत की प्रशंसा करते हुए उसे अपने बड़े भाई की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि भारत हमारा बड़ा भाई रहा है। वे पेट्रोल और दवाओं जैसी हमारी जरूरतों को देख रहे हैं। भारत हमारी काफी मदद कर रहा है। भारत इस संकट के दौर में काफी मददगार रहा है। भारत ने जब मैं मंत्री था, तब भी श्रीलंका की काफी मदद की थी, लेकिन आप यहां की सरकार पर बिल्कुल भरोसा नहीं कर सकते हैं। पीएम मोदी जाफना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शुरू करने के लिए अनुदान देने के लिए बहुत उदार थे। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के राष्ट्रपति ने आपातकाल हटाया

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश में एक अप्रैल को लगाया गया आपातकाल मंगलवार देर रात हटा दिया। मंगलवार रात को जारी राजपत्रित अधिसूचना संख्या 2274/10 में राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने आपातकालीन नियम अध्यादेश को वापस ले लिया है, जिसके तहत सुरक्षा बलों को देश में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए व्यापक अधिकार दिए गए थे। श्रीलंका की सरकार ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे किसी भी परिस्थिति में इस्तीफा नहीं देंगे और वह मौजूदा मुद्दों का सामना करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Hush Money Case में Donald Trump को बड़ी राहत, संघीय अदालत में ट्रांसफर हो सकता है मामला

Amol Palekar Birthday:: Amol Palekar ने Bank of India की नौकरी छोड़ शुरू की एक्टिंग, Golmaal से मिली पहचान

China में विदेशी एजेंसी के लिए जासूसी करने पर पूर्व अधिकारी को मिली मौत की सजा

Dev Deepawali: काशी के गंगा घाटों पर देव दीपावली आज, त्रिपुरासुर वध के बाद देवताओं ने जलाए थे दीप