चीन के अटैक का तुरंत जवाब देने के लिए भारतीय सेना तैयार, ‘शत्रुजीत’ ब्रिगेड के साथ किया गया हवाई अभ्यास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय थल सेना की ‘शत्रुजीत’ ब्रिगेड का पूर्वी लद्दाख में उत्तरी सीमाओं पर उसकी त्वरित जवाबी क्षमताओं की समीक्षा करने के लिए आयोजित तीन दिवसीय हवाई अभ्यास का बुधवार को समापन हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच मई 2020 से ही सीमा पर गतिरोध कायम है, जब पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प हुई थी। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को शत्रुजीत ब्रिगेड के हवाई सैनिकों को अभ्यास के तहत 14,000 फुट से अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में पहुंचाया गया था। विशेष वाहनों और उपकरणों के साथ ही विशेष रूप से प्रशिक्षित इन सैनिकों को सी-130 और एएन-32 विमानों से पांच अलग-अलग बेस से त्वरित गति से पहुंचाया गया था।

इसे भी पढ़ें: सूरत में पेट्रोल पंप पर जलता पटाखा फेंकने के आरोप में दो किशोर पकड़े गए

संवेदनशील क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अभी दोनों देशों के लगभग 50,000 से 60,000 सैनिक तैनात हैं।

प्रमुख खबरें

Captain Harmanpreet का शानदार प्रदर्शन: FIH World Cup में भारत ने Wales को 3-1 से हराकर की विजयी शुरुआत

Delhi-Dhaka तनाव के बीच Bangladesh PM Tarique Rahman का होगा पहला भारत दौरा, बड़े फैसले संभव

Mahua Moitra का आरोप, देर रात सर्किट हाउस से बेदखली लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला, Lok Sabha Speaker को लिखा पत्र

80वें Independence Day पर Attari-Wagah में भव्य Beating Retreat, देशभक्ति का प्रदर्शन, दिखा BSF का शौर्य