LAC के पास सेना, वायुसेना हाई अलर्ट, चीन से विवाद सुलझने तक बरती जाएगी उच्च स्तर की सतर्कता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय सेना और वायुसेना लद्दाख, उत्तरी सिक्किम, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ सभी क्षेत्रों में बेहद उच्च स्तरीय परिचालन तत्परता बनाए रखेंगी। साथ ही जब तक चीन के साथ सीमा गतिरोध को लेकर संतोषजनक समाधान सामने नहीं आता, तब तक उच्च स्तरीय सतर्कता बरती जाएगी। सूत्रों ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे पहले ही एलएसी के साथ सीमावर्ती संरचनाओं के संचालन की निगरानी कर रहे सेना के सभी वरिष्ठ कमांडरों को निर्देश दे चुके हैं कि वे बेहद उच्च स्तर की सतर्कता बरतें और चीन के किसी भी दुस्साहस से निपटने के लिए आक्रामक रुख अपनाएं। गतिरोध के मद्देनजर पिछले तीन सप्ताह में सेना प्रमुख ने 3,500 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा की देखदेख करने वाले वरिष्ठ कमांडरों के साथ लंबी एवं विस्तृत चर्चाएं की हैं।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास