सेना ने महाराष्ट्र को पारी और 94 रन से रौंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2020

नयी दिल्ली। सेना ने दिवेश पठानिया और सच्चिदानंद पांडे के पांच-पांच विकेट की मदद से रविवार को यहां रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच में तीसरे दिन महाराष्ट्र पर पारी और 94 रन से जीत हासिल की। पहली पारी में महज 44 रन पर सिमटने वाली महाराष्ट्र की टीम ने दूसरी पारी में सुबह पांच विकेट पर 93 रन से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन एक रन जुड़ने के बाद टीम ने नौशाद एस शेख (41) का विकेट गंवा दिया जब पांडे (56 रन देकर पांच विकेट) की गेंद उनके बल्ले को छूती हुई विकेटकीपर नकुल वर्मा के हाथों में समां गयी।

सलामी बल्लेबाज मुर्तजा ट्रंकवाला शनिवार को रिटायर्ड हर्ट हो गये थे। वह क्रीज पर उतरे लेकिन लंबी पारी नहीं खेल सके और दो चौके लगाने के बाद नौ रन के निजी स्कोर पर पठानिया (49 रन देकर पांच विकेट) की गेंद का शिकार बने। 

इसे भी पढ़ें: डेनिस शापोवालोव शंघाई मास्टर्स के दूसरे दौर में, जोकोविच से होगी भिड़ंत

बीती रात 33 रन पर बल्लेबाजी कर रहे विशांत मोरे भी केवल तीन रन जोड़कर पांडे की गेंद पर बोल्ड हुए। निचले क्रम ने हालांकि थोड़ा जज्बा दिखाया। लेकिन इसके बावजूद महाराष्ट्र की टीम दूसरी पारी में 48.1 ओवर में 147 रन पर सिट गयी। सेना ने इस तरह ग्रुप सी में दूसरी जीत दर्ज की और सात अंक अपनी झोली में डाले। सेना ने पहली पारी में 285 रन बनाये थे। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi निर्वाचन आयोग पर भ्रम फैलाने के लिए पद से दें इस्तीफा: Mohan Yadav

Middle East में तनाव बढ़ने से Global Oil Supply पर असर, Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Asian Games में गोल्ड से बस एक छलांग दूर थीं Ancy Sojan, चीन की खिलाड़ी ने आखिरी दांव से मारी बाजी

Election Commission की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का कांग्रेस को हक नहीं: Samrat Choudhary