इमरान सरकार के तख्तापलट के आसार बढ़े, पाक सेनाध्यक्ष ने की गुप्त बैठकें

By अनुराग गुप्ता | Oct 03, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान मुश्किलों में घिर सकते हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान के सेना कमर जावेद बाजवा ने कारोबारियों के साथ एक गुप्त मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना प्रमुख की कारोबारियों के साथ यह तीसरी मुलाकात थी। यह एक गुप्त मुलाकात थी इसीलिए इस मुलाकात की कोई भी जानकारी नहीं मिल रही है। 

एक तरफ पाकिस्तान अर्थव्यवस्था की बुरी मार झेल रहा था तो दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 के हटने के बाद वह और भी ज्यादा लाचार हो गया। ऊपर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को घेरने की मंशा पर भी पानी फिर गया था। पाकिस्तान में जहां सेना पहले से ही सरकार की तुलना में ज्यादा मजबूत और ताकतवर नजर आती है। वहीं अब जनरल बाजवा की गुप्त बैठक के बाद चिंताएं और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

मिलिट्री ऑफिसेज में हुई इन बैंठकों की बात करें तो सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना प्रमुख ने बैठक में कारोबारियों से पूछा कि कैसे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को सुधारा जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना पाकिस्तान के मौजूदा हालातों से दुखी है और वह इससे लिए सुधार की तरफ आगे बढ़ना चाहती है। हालांकि इस मामले में कोई भी प्रवक्ता टिप्पणी नहीं कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: भारत-पाक के बीच अगर हुआ परमाणु युद्ध तो जाएगी 10 करोड़ लोगों की जान: रिपोर्ट

आपको बता दें कि पाकिस्तान सेना द्वारा सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप किए जाने के बाद ऐसी आशंकाएं जताई जा रही हैं कि पाकिस्तान में एक बार फिर से तख्तापलट हो सकता है। साथ ही यह इमरान खान के लिए एक प्रश्नचिह्व से कम नहीं है। पाकिस्तान के 72 साल के इतिहास में कई बार ऐसा हो चुका है कि पाकिस्तान सेना ने तख्तापलटा हो।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश