थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे ने इटली के रक्षा मंत्री से मुलाकात की, सैन्य सहयोग पर की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2021

नयी दिल्ली। थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बृहस्पतिवार को रोम में इटली के अपने समकक्ष लेफ्टिनेट जनरल पिएट्रो सेरिनो और रक्षा मंत्री लोरेंजो ग्वेरिनी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सैन्य संबंधों और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने पर केन्द्रित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। थलसेना प्रमुख दो देशों ब्रिटेन और इटली की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को इटली की दो दिवसीय यात्रा पर रोम पहुंचे। अधिकारियों ने इटली के रक्षा मंत्री से उनकी मुलाकात के बारे में कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा की। थलसेना ने ट्वीट किया, थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने इटली के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पिएट्रो सेरिनो से मुलाकात कर संयुक्त सैन्य सहयोग से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की। थलसेना प्रमुख इटली के प्रसिद्ध कैसिनो शहर में भारतीय सेना के एक स्मारक का उद्घाटन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: संघ प्रचारकों की बैठक नौ जुलाई से चित्रकूट में, संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे बैठक की अध्यक्षता

यह स्मारक उन भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अपनी जान गंवा दी थी। पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन इतालवी प्रधानमंत्री जी कोंटे के बीच हुए डिजिटल शिखर सम्मेलन में रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के तौर-तरीकों पर प्रमुखता से विचार किया गया था। दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय सहयोग व प्रौद्योगिकी सहयोग के माध्यम से रक्षा संबंधों को और विस्तारित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया था।

प्रमुख खबरें

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion