सेना प्रमुख जनरल नरवणे की इटली यात्रा शुरू, जानिए क्‍या है मकसद?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2021

नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने द्विपक्षीय सामरिक सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से इटली की दो दिवसीय यात्रा बुधवार को शुरू की। जनरल नरवणे दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत ब्रिटेन से इटली पहुंचे। सेना ने ट्वीट किया, ‘‘जनरल एम एम नरवणे दो दिवसीय यात्रा पर इटली पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सामरिक तथा रक्षा सहयोग और मजबूत करना है।’’

इसे भी पढ़ें: क्या हर्षवर्धन को बलि का बकरा बनाकर अपना पल्ला झाड़ लेंगे प्रधानमंत्री मोदी: कांग्रेस

अधिकारियों ने बताया कि सेना प्रमुख रोम में इटली की सेना के प्रमुख और रक्षा प्रमुख के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। उनका प्रसिद्ध कैसिनो शहर में भारतीय सेना के एक स्मारक का उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम है। यह स्मारक उन भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अपनी जान गंवा दी थी।

प्रमुख खबरें

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion