सेना प्रमुख ने उत्तरी कश्मीर में अग्रिम चौकियों का दौरा किया, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2025

सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों का मंगलवार को दौरा किया और सुरक्षा स्थिति तथा सैन्य बलों की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की। सेना ने यह जानकारी दी।

सेना ने बताया कि इस दौरान उन्होंने अभियानों में प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने पर जोर दिया। भारतीय सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सुरक्षा स्थिति और परिचालन तत्परता का मूल्यांकन करने के लिए उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों का दौरा किया।’’

सेना प्रमुख ने सैनिकों से भी बातचीत की तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने में उनके अदम्य साहस और दृढ़ता की सराहना की। सेना ने कहा, ‘‘उन्होंने अभियानों में प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

प्रमुख खबरें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स मजबूत बंद

H-1B और H-4 वीज़ा पर अमेरिका सख्त, अब सोशल मीडिया की होगी जांच

Epstein case: अमेरिका में नई फाइलें जारी, रेडैक्शन और गायब दस्तावेज़ों पर विवाद

New Zealand में सिख नगर कीर्तन रोका गया, दक्षिणपंथी विरोध से बढ़ी धार्मिक स्वतंत्रता की चिंता