पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan की पार्टी के प्रदर्शन के बीच इस्लामाबाद में सेना तैनात की गई

By Prabhasakshi News Desk | Oct 05, 2024

इस्लामाबाद । जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी की विरोध प्रदर्शन करने की योजना के चलते सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस्लामाबाद में सेना के जवानों को तैनात किया गया। संविधान के अनुच्छेद 245 के तहत तैनात सेना के जवान आगामी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5-17 अक्टूबर तक शहर में रहेंगे। पाकिस्तान 15-16 अक्टूबर को एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। यह तैनाती तब की गई है जब खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर के नेतृत्व में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के समर्थक प्रदर्शन में भाग लेने के लिए डी-चौक पर पहुंचे गए हैं। 

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थक इमरान खान की रिहाई की मांग कर रहे हैं। क्रिकेटर से राजनीतिक नेता बने इमरान खान ने सरकार के आह्वान के बावजूद प्रदर्शन को स्थगित करने से इनकार कर दिया। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मुहम्मद अली सैफ ने जियो न्यूज को बताया कि राजधानी में खान की पार्टी के प्रदर्शन से निपटने के लिए सेना की टुकड़ियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेना के जवानों को तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

Speaker Om Birla ने स्वीकार किया Srinagar सांसद Aga Syed Ruhullah Mehdi का इस्तीफा

Delhi में Diwali पर केवल 7 और 8 नवंबर को तय समय में Green Crackers जलाने की अनुमति

Dhanteras पर 13 दीये जलाने की परंपरा, मुख्य द्वार से लेकर छत तक दीपदान के जरूरी नियम

योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तर प्रदेश के किसानों और आपदा पीड़ितों के लिए मुआवजा दोगुना, फसल और पशुधन नुकसान पर राहत राशि में भारी बढ़ोतरी