By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2022
अधिकारियों के मुताबिक, सैनिकों को दर्शन पोस्ट के पास नियंत्रण रेखा पर कुछ संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी और इसने घुसपैठियों को चुनौती दी, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि अन्य आतंकवादियों की तलाश में अभियान जारी है।