पुंछ में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2023

पुंछ/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पहरा दे रहे सेना के जवानों ने रविवार देर रात सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और इसके बाद दोनों पक्षों में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि देगवार सेक्टर में जवानों ने अंधेरे का फायदा उठाकर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे कुछ आतंकवादियों को देखा, जिसके बाद दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारियों के मुताबिक, माना जा रहा है कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं, लेकिन अभी घटनास्थल से उनका शव बरामद नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी