PM Modi ने Jharkhand Foundation Day पर दी बधाई, बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को रविवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रदेश जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम है। घने जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों के लिए प्रसिद्ध झारखंड का गठन 15 नवंबर, 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्सों को अलग करके किया गया था। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झारखंड के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

हमारा यह प्रदेश जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के घने वन, मनोरम जलप्रपात और ऐतिहासिक स्थल इसकी विशिष्ट पहचान को समृद्ध करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भगवान बिरसा मुंडा जी की वीरता और बलिदान की गाथाओं से यहां की परंपराओं को निरंतर प्रेरणा मिलती रही है।’’ मोदी ने कहा कि खनिज और ऊर्जा से लेकर हस्तशिल्प और पर्यटन तक इस राज्य में अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि झारखंड के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों के संकल्प एवं सामर्थ्य के बल पर राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी कामना है कि यह विशेष अवसर यहां के सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।’’

प्रमुख खबरें

बुडापेस्ट में Praggnanandhaa हारे, Arjun Erigaisi ने जीत से बचाई उम्मीद

Allahabad High Court का आदेश, लोन डिफॉल्ट पर रिकवरी एजेंटों से वाहन नहीं छीन सकती फाइनेंस कंपनी

Manipur में सुरक्षा बलों की कार्रवाई: KCP और UNLF के तीन उग्रवादी वसूली के आरोप में पकड़े गए

FAA प्रमुख बोले- US में रविवार रात तक सामान्य होंगी फ्लाइट्स, तकनीकी खराबी से 6000 उड़ानें हुईं रद्द