जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, दो आतंकवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2024

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना के सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। ये आतंकवादी भारी हथियारों से लैस थे।

सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में खुफिया एजेंसियों और पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर आठ और नौ सितंबर की दरमियानी रात को लाम में घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है तथा दो एके-47 और एक पिस्तौल सहित बड़ी मात्रा में हथियारबरामद किए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है।’’ अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सेना के जवानों ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी और पूरी रात कड़ी निगरानी की तथा सुबह होते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाशी अभियान जारी था।

प्रमुख खबरें

Meerut Road Accident में कांवड़ियों की गाड़ी ट्रक से टकराई, 1 की मौत और चार घायल

Revanth Reddy की US Visit को केंद्र से नहीं मिली मंजूरी, कांग्रेस और भाजपा में छिड़ी बहस

CPI M नेताओं ने AN Shamseer पर टिप्पणी करने पर Vellappally Natesan को आड़े हाथ लिया

Meerut Murder Case में सौतन समेत 3 गिरफ्तार, बेटे के विवाद में की थी हत्या