सेना को मिली बड़ी कामयाबी, जम्मू कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध IED को नष्ट किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2021

जम्मू। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में एक व्यस्त राजमार्ग पर प्रेशर कुकर के अंदर संदिग्ध आईईडी का समय रहते पता लग जाने से बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध आईईडी जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर मंजाकोट में सड़क के किनारे मिला था। इसे बाद में सेना के बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने नष्ट कर दिया। राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कोहली ने बताया, ‘‘आज सुबह सेना को गश्त के दौरान मंजाकोट के पास राजमार्ग पर एक संदिग्ध वस्तु दिखी थी।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली छोड़ किसान चले गांव की ओर... ऐसी तस्वीरें देखकर टिकैत फिर रोने लगेंगे

इससे पहले मंजाकोट पुलिस थाना के प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे सड़क के किनारे बम जैसी वस्तु मिली। उन्होंने बताया कि तुरंत एहतियात के तौर पर राजमार्ग के दोनों तरफ यातायात को रोक दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि बालू की बोरियों और बख्तरबंद गाड़ियों से जगह को सुरक्षित करने के बाद यातायात को बहाल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध वस्तु को दिन में करीब डेढ़ बजे नष्ट किया गया।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत