श्रीनगर में सेना को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2020

श्रीनगर। श्रीनगर के परिम्पोरा इलाके में बीती रात शुरू हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने मंगलवार शाम परिम्पोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद घेराबंदी को और पुख्ता किया गया और दोनों ओर से पूरी रात रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। अधिकारियों ने कहा कि एक आतंकवादी आज तड़के मारा गया जबकि दो अन्य को कुछ घंटे बाद ढेर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अभियान की विस्तृत जानकारी कुछ समय बाद साझा की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक