'PM Modi के नेतृत्व में सेना को दी गई है खुली छूट', BJP का तंज- खड़गे जी अध्यक्ष तो बन गए हैं लेकिन रिमोट कंट्रोल...

By अंकित सिंह | Dec 21, 2022

सेना को लेकर हाल में ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो बयान दिया था, उस पर भाजपा जबरदस्त तरीके से हमलावर है। भाजपा की ओर से राहुल गांधी पर निशाना साधा गया है। भाजपा ने साफ तौर पर कहा है कि राहुल गांधी भारतीय सेना का मनोबल गिराने की लगातार कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जबरदस्त तरीके से कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब हमारी वीर सेना अपना शौर्य दिखाती है और भारत का हर नागरिक गौरवान्वित होता है। उस वक्त राहुल गांधी का प्रयास होता है कि किस प्रकार सेना का मनोबल तोड़ें, लेकिन तोड़ नहीं पाते हैं। क्योंकि सेना का मनोबल हिमालय से भी ऊँचा है।

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: हरियाणा में यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आज की लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच’’

अपना हमला जारी रखते हुए भाटिया ने कहा कि हर भारतीय को तो भारतीय सेना पर गर्व है, लेकिन राहुल गांधी जी कहते हैं कि 'सेना पिट गई है' और उनका समर्थन खड़गे जी भी करते हैं। इसका मलतब ये है कि खड़गे जी अध्यक्ष तो बन गए हैं लेकिन रिमोट कंट्रोल अभी भी गांधी परिवार के पास ही है। दूसरी ओर चीन को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस अध्यक्ष और  राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कहा कि हम सदन में भारत-चीन के मुद्दे को लेकर चर्चा चाहते हैं, चर्चा अगर नहीं हुई और एकतरफा उत्तर हुआ तो उसका क्या मतलब है? 

प्रमुख खबरें

क्यों अटकी India-US Trade Deal? जवाब तलाशने और Tariff पर बात करने Washington जाएगा प्रतिनिधिमंडल

Lok Sabha सीट बढ़ाने पर भड़के Actor Vijay, बोले- South India के साथ भेदभावपूर्ण कार्रवाई

इधर AAP MP Ashok Kumar Mittal को ED ने घेरा, उधर Raghav Chadha को Modi सरकार की ओर से मिल गया सुरक्षा घेरा

Haldiram की बड़ी लापरवाही! Faridabad में Expired मिठाई बेचने पर Consumer Court ने ठोका जुर्माना