जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट घायल

By रेनू तिवारी | Sep 21, 2021

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. घटना खराब मौसम के कारण शिवगढ़ धार इलाके में हुई। रिपोर्टों से पता चलता है कि हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे।

इसे भी पढ़ें: देश का विकास तब तक संभव नहीं है, जब तक समाज के सभी वर्गों का योगदान उसमें समायोजित न हो : कश्यप

डीआईजी उधमपुर रियासी रेंज सुलेमान चौधरी ने कहा, “हमें सूचना मिली और पुलिस टीम को शिवगढ़ धार की ओर भेज दिया गया है।”

 

भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, "आज पटनीटॉप क्षेत्र में एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान, भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर उधमपुर जिले के शिव गढ़ धार इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दो पायलट घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।"

3 अगस्त को, भारतीय सेना का एक और हेलीकॉप्टर जम्मू-कश्मीर के कठुआ में रंजीत सागर बांध झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद अधिकारियों को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू करना पड़ा। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी