जम्मू कश्मीर: साम्बा में चार लोगों की संदिग्ध गतिविधियों के बाद सेना ने अभियान शुरू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2021

जम्मू। सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती साम्बा जिले में चार वर्दीधारी लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को वहां तलाशी अभियान शुरू किया। सूत्रों ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने जटवाल इलाके में घेराबंदी की है और वहां तलाशी अभियान चला रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: देश में एक दिन में कोविड-19 के 42,766 नये मामले, 1206 मरीजों की मौत

उन्होंने बताया कि इलाके में वर्दीधारी चार लोगों को संदिग्ध अवस्था में घूमने की सूचना मिली थी और उन सभी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

प्रमुख खबरें

Kerala आबकारी विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप, पूर्व आयुक्त Sreeram Sambasiva Rao ने सौंपी रिपोर्ट

जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठी अयोध्या, रामपथ पर साकार हुई त्रेतायुग की रामायण, 21 भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

Meghalaya में 1901 के बाद 2025 सबसे गर्म साल, IMD रिपोर्ट में बारिश में भारी कमी दर्ज

Sonia Gandhi के बयानों पर BJP का पलटवार, देश की प्रगति देखने के लिए इतालवी चश्मा उतारें