सेना ने नियंत्रण रेखा के निकट बीएटी हमले का जवाब दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2018

श्रीनगर। पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट गोलीबारी की गई जिसका सेना ने माकूल जवाब दिया। अधिकारियों ने आज बताया कि यह गोलीबारी गुरुवार रात बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) ने की। बीएटी पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों का संगठन है।

उन्होंने बताया कि तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट बीएटी के दल ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया जिसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी करीब एक घंटे तक चली और हमले का माकूल जवाब दिया गया।

प्रमुख खबरें

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion