Breaking| सिक्किम में Army का ट्रक हुआ दर्दनाक हादसे का शिकार, खाई में गिरने से 16 जवान शहीद

By रितिका कमठान | Dec 23, 2022

सिक्किम में सेना के एक ट्रक के साथ बड़ा हादसा हो गया है। 23 दिसंबर को सिक्किम में सेना के जवानों को ले जा रहा ट्रक खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में सेना के 16 जवानों की मौत हो गई है। सेना के जवानों ने जानकार दी कि ये दर्दनाक हादसा उत्तरी सिक्किम के जेमा में हुआ है।

हादसे के बाद घटना स्थल पर भारी भीड़ जुट गई है। घटना के बाद स्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। हादसे में चार जवान घायल हुए है, जिन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर पास के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौसम के जानकारों के मुताबिक इन दिनों सिक्किम का ये इलाका पूरी तरह से बर्फ से ढका हो सकता है। ऐसे में हादसे का कारण बर्फ हो सकता है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार सेना के तीन वाहन जवानों को लेकर थंगू की तरफ जा रहे थे। इसी बीच जेमा के पास आर्मी का वाहन चला राहा एक ड्राइवर मोड़ पर गाड़ी का संतुलन खो बैठा। संतुलन खोने से वाहन ढलान से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में 16 जवानों की जान चली गई है। इस हादसे में जान गंवाने वालों में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी और 13 सैनिक शामिल है।

भारतीय सेना ने जारी किया बयान
इस हादसे के बाद भारतीय सेना ने भी बयान जारी किया है। भारतीय सेना के मुताबिक दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। सेना ने शोकाकुल परिवारों को हर संभव मदद दिए जाने का वादा किया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India AI Summit का डबल धमाका: बना World Record, जबरदस्त भीड़ के कारण बढ़ाई गई Expo की तारीख।

T20 World Cup: Shivam Dube का तूफानी अर्धशतक, Netherlands को हराकर Super 8 में भारत की अजेय एंट्री

Ilaiyaraaja vs Saregama Copyright War: दिल्ली हाई कोर्ट ने गानों के इस्तेमाल पर लगाई अंतरिम रोक

AI Impact Summit: दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, Abu Dhabi क्राउन प्रिंस से UN चीफ तक पहुंचे