प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात होंगे आरोग्य मित्र: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक-एक आरोग्य मित्र तैनात किए जाएंगे जो शासन की तरफ से चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। योगी ने कहा कि सबके जीवन में चुनौतियां आती हैं। इन चुनौतियों को अवसर में बदलने वाला ही सफल होता है। कौशल विकास मिशन का ध्येय युवाओं में ऐसी सोच पैदा करना है। यह युवाओं और उत्तर प्रदेश के लिए बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने यहां लोकभवन में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और श्रम एवं सेवा योजन विभाग की ओर से आयोजित ‘कौशल सतरंग’ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार को समर्पित है। 

इसे भी पढ़ें: दंगाइयों पर कार्रवाई हुई तो सवाल पर सवाल, खुश होंगे वो जिन्होंने मचाया था बवाल !

सीएम युवा हब योजना के जरिए प्रदेश के प्रत्येक जनपद में युवाओं को रोजगार के साथ-साथ उद्यम से जोड़ा जाएगा। सीएम अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत युवाओं को हर माह 2,500 रुपये मिलेंगे। योगी ने कहा कि 2015-2016 में देश की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 1,20,000 रुपये और उत्तर प्रदेश की 42,000 रुपये थी। देश के विकास की प्रतिस्पर्धा में उत्तर प्रदेश काफी पिछड़ गया था लेकिन अब इसे आगे लाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में भरपूर प्रतिभा है, जरूरत है उन्हें सही दिशा देने की। जिला और तहसील स्तर पर युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार के कार्यक्रम होने चाहिए। ‘कौशल सतरंग’ युवाओं के जीवन के रंग में और निखार लाएगा, उन्हें नई दिशा मिलेगी और रोजगार के अपार अवसर मिलेंगे।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा