युद्धग्रस्त यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए कर्नाटक के करीब 30 छात्र, सरकार ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2022

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने रविवार को कहा कि राज्य के करीब 30 छात्रों को युद्धग्रस्त यूक्रेन से सुरक्षित निकाल लिया गया है। कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए)ने कहा कि अब तक प्राप्त अभिवदेन के अनुसार, लगभग 397 लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जिनमें से 129 लोग बेंगलुरु से हैं। केएसडीएमए के नोडल अधिकारी और आयुक्त मनोज राजन ने एक बयान में कहा, यूक्रेन के कीव में स्थित भारतीय दूतावास ने फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: देवरिया में बोले PM मोदी- इस बार का चुनाव घोर परिवारवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच है

ऑपरेशन गंगा के तहत संचालित निकासी उड़ानों के जरिये यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सीमावर्ती देशों- रोमानिया, बुडापेस्ट, बुखारेस्ट, आदि के माध्यम से निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। कर्नाटक के लगभग 30 छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस बीच,12 छात्रों का पहला समूह आज सुबह 8.40 बजे मुंबई से बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक और नोडल अधिकारी राजन ने यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले छात्रों का स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress