वायनाड में भूस्खलन के बाद करीब 300 लोग अब भी लापता : केरल के एडीजीपी कुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2024

केरल के एडीजीपी एम.आर. अजित कुमार ने शुक्रवार को कहा कि वायनाड के मुंडक्कई में भारी बारिश के बावजूद बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान जारी है तथा लगभग 300 लोग अब भी लापता हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार लगभग 300 लोग अब भी लापता हैं। राजस्व विभाग विवरण एकत्र करने में लगा हुआ है। एक-दो दिन में तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी।’’

राज्य में कानून एवं व्यवस्था के प्रभारी एडीजीपी ने कहा कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों को छह जोन में विभाजित किया गया है और श्वान दस्तों के साथ अलग-अलग टीम ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि केरल पुलिस विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद से चलियार नदी में कोझिकोड शहर तक तलाश अभियान चलाएगी। कुमार ने कहा, ‘‘हम नदी में भी तलाश अभियान संचालित कर रहे हैं। कल हमें पोथुकल से शव मिले थे। इसलिए अब हमने चलियार नदी के किनारे से लेकर कोझिकोड शहर तक के सभी पुलिस थानों को अपने-अपने इलाकों में तलाश अभियान चलाने का निर्देश दिया है।’’

मलप्पुरम जिले में चलियार नदी के तट से शव मिलने की खबरें हैं। अधिकारियों ने बताया था कि मलप्पुरम से होकर बहने वाली चलियार नदी के आसपास से मिले 143 शव और शरीर के कई अंग वायनाड लाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर