BSNL के करीब 75,000 कर्मचारियों ने चुना स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2019

नयी दिल्ली। सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के लगभग 75,000 कर्मचारी अब तक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) का विकल्प चुन चुके हैं। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पी. के. पुरवार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी की वीआरएस योजना को चुनने के लिए करीब एक लाख कर्मचारी योग्य हैं। जबकि कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या करीब डेढ़ लाख है। कंपनी ने आंतरिक तौर पर लक्ष्य रखा है कि करीब 77,000 कर्मचारी इस विकल्प का चुनाव करेंगे।

प्रमुख खबरें

Garhwal Commissioner ने जारी किए निर्देश, भारी बारिश के चलते थमी Char Dham Yatra

Election Commission में मतभेद और नियुक्ति प्रक्रिया पर Congress ने उठाए सवाल

Pakistan के Dera Ismail Khan में चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमला, 11 की मौत, TTP ने ली जिम्मेदारी

राजनीति नहीं, समाज बने शक्ति केंद्र: प्रो. संजय द्विवेदी