भारत में अबतक कोविड टीके की 98करोड़ से अधिक खुराक दी गई : स्वास्थ्य मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2021

नयी दिल्ली| देश में कोविड-19 के टीके की 98करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 79 लाख से अधिक खुराक सोमवार को दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को शाम सात बजे तक 79,74,435 खुराक लगायी गयी। टीकाकरण के इस आंकड़े में देर रात अंतिम रिपोर्ट आने के बाद वृद्धि की संभावना है। उसने कहा कि देश में अबतक कोविड-19 के टीके की 98.6 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें: सरकार वैज्ञानिक औचित्य , आपूर्ति स्थिति के आधार पर बच्चों, किशोरों के टीकाकरण का निर्णय लेगी: पॉल

स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीका लगाने के साथ देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था। अग्रिम मोर्चा के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था। कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण 60 साल से अधिक उम्र के लोगों एवं 45 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी वाले लोगों के लिए एक मार्च को आरंभ हुआ।

उसके बाद एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए यह अभियान शुरू किया गया। सरकार ने एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू करने का निर्णय लिया था।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने भारत के टीकाकरण अभियान को प्रोत्साहित करने वाला गीत जारी किया

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा