लखीमपुर खीरी मामले में बोले योगी आदित्यनाथ, किसी के दबाव में आकर नहीं होगी गिरफ्तारी

By अनुराग गुप्ता | Oct 08, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी मामले को लेकर सियासत गर्मायी हुई है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आज 10 बजे मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र उर्फ मोनू को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। ऐसे में क्राइम ब्रांच ने आशीष को शनिवार को 11 बजे पेश होने के लिए कहा है। 

इसे भी पढ़ें: क्या कांग्रेस से खफा हैं प्रशांत किशोर ? लखीमपुर खीरी मामले को लेकर कसा तंज, बोले- GOP की जड़ों में हैं खामियां 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी के भी दबाव में आकर गिरफ्तारी नहीं करेंगे और दोषियों को भी नहीं छोड़ेंगे, चाहे वो कोई भी हो।वहीं दूसरी तरफ उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई है। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि सबूतों से छेड़छाड़ ना हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही अदालत ने माना कि जांच के लिए अब दूसरे विकल्पों पर विचार जरूरी है।

प्रमुख खबरें

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा