UP कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी दुर्भावना से ग्रसित, इंसाफ मिलने तक लड़ेंगे: प्रियंका गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2020

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से गतिरोध के बाद गिरफ्तार किये गये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के लिये इंसाफ की मांग करते हुए मंगलवार को कहा कि न्याय मिलने तक पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी। प्रियंका ने एक ट्वीट में कहा महामारी के दौरान उन्हें (लल्लू) बेबुनियाद आरोपों में जेल में डालने से योगी सरकार की अवसरवादी और मनमानीपूर्ण मानसिकता जाहिर होती है। यह सरकार मानवता के सभी सिद्धांतों का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने कहा हम उनके लिये न्याय की मांग करते हैं। हम इंसाफ मिलने तक यह लड़ाई जारी रखेंगे। इसके पूर्व, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक ललन कुमार ने बताया कि पार्टी के प्रान्तीय अध्यक्ष लल्लू की जमानत का मामला सत्र अदालत से विशेष एमपी—एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है। अब इसकी सुनवाई 28 मई को होगी। प्रवासी मजदूरों को गत 20 मई को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिये कांग्रेस द्वारा मंगवाई गयी बसों को राज्य में प्रवेश नहीं करने दिये जाने का विरोध करने पर लल्लू को गिरफ्तार किया गया था। इस बीच, कांग्रेस सेवा दल ने आज प्रदेश में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई की मांग की। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत अर्जी पर सुनवाई 28 मई को

प्रमुख खबरें

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी

Cristiano Ronaldo-Georgina Rodriguez Marriage: न सितारे न शोर, सिर्फ 5 बच्चों के सामने सादगी से की शादी