गिरफ्तार सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पुराने फोन में पाकिस्तानी नंबर था: अदालत को बताया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2025

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा पिछले सप्ताह पुणे में गिरफ्तार किए गए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पुराने फोन में एक पाकिस्तानी संपर्क नंबर ‘सेव’ था। अभियोजन पक्ष ने मंगलवार को एक स्थानीय अदालत को यह जानकारी दी।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को यह भी बताया कि हंगरगेकर पुणे के कोंढवा क्षेत्र में भड़काऊ’’ धार्मिक प्रवचन देता था। यह भी जांच की जा रही है कि इस तरह की गतिविधि के माध्यम से कितने युवा कट्टरपंथ के रास्ते पर गए।

मंगलवार को पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद हंगरगेकर को पुणे में विशेष गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम अदालत में पेश किया गया और उसकी हिरासत 14 नवंबर तक बढ़ा दी गई।

प्रमुख खबरें

4 October History: 1977 में पूर्व PM Indira Gandhi की गिरफ्तारी और 16 घंटे में रिहाई

Flydubai विमान में कैप्टन पर हमला करने वाले सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक के रूप में हुई

Asian Games में भारत के दोहरे स्वर्ण पर PM Modi ने दी बधाई, खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा

Hyderabad सेना शस्त्रागार से हथियार चोरी मामले में तीन जवानों समेत सात लोग गिरफ्तार