युवक की हत्या करके मामले को सड़क हादसे का रूप देने का आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2022

नोएडा (उप्र)। अपराध शाखा-आपराधिक जांच विभाग (सीबीसीआईडी) ने नोएडा में एक युवक की कथित रूप से हत्या करके मामले को सड़क हादसे का रूप देने के आरोपी एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ गैर इरादत हत्या का मामला दर्ज किया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 15-ए के पास 22 जून, 2019 को मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे दो लोग कथित रूप से सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। उनमें से एक युवक की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: छुट्टियों के लिए उद्धव ठाकरे को भी बुलाना चाहता हूं असम, शिवसेना विधायकों की बगावत पर बोले सरमा

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

प्रमुख खबरें

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video