अहंकारी चीनी कर्नल के बड़े बोल, कहा- भारतीय सेना PLA को चुनौती देने में सक्षम नहीं

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2023

भारत और चीन के बीच पिछले कुछ समय से तनाव जारी है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। वहीं चीन के एक सीनियर कर्नल ने ऐसा बयान दिया है जो उनके अति आत्मविश्वास को बताने के लिए काफी नजर आ रहा है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार एशिया के प्रमुख सुरक्षा फोरम में चीनी सैन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि भारत चीन के लिए सुरक्षा खतरा पैदा नहीं कर सकता है क्योंकि यह अभी भी रक्षा निर्माण और अपनी सेना के आधुनिकीकरण में बीजिंग को चुनौती देने में अक्षम है। सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग के मौके पर मीडिया से बात करते हुए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के प्रतिनिधियों ने कहा कि भारत अभी भी चीन की सेना की बराबरी करने से दूर है, खासकर रक्षा उद्योग के क्षेत्र में। 

इसे भी पढ़ें: BRICS Group | ब्रिक्स समूह के विस्तार का काम अभी भी जारी है, विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान

पीएलए नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर और प्रतिनिधिमंडल के सदस्य वरिष्ठ कर्नल झांग ची ने कहा कि अन्य देशों की तरह एक प्रभावशाली महाशक्ति बनने के लिए भारत ने सैन्य आधुनिकीकरण में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालाँकि, झाओ ने कहा कि क्‍वाड की वजह से ब्रिक्स और शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) जैसे प्लेटफार्म पर चीन और भारत के बीच कोई असर नहीं पड़ेगा। क्वाड का उद्देश्य बढ़ते चीन का मुकाबला करना है। 

प्रमुख खबरें

Satya Niketan हादसे के बाद MCD को बगल वाली जर्जर इमारत गिराने का आदेश

CWG Bronze विजेता Jhandu Kumar का लक्ष्य, Asian Para Games में Gold मेडल जीतना!

Jan Gan Man: SC/ST Act सुरक्षा का कानून है या दुरुपयोग का हथियार? Swatantra Bhardwaj Case से उठे बड़े सवाल

Satya Niketan PG हादसे पर AAP का बड़ा आरोप: BJP नेता हैं PG माफिया के असली मालिक