By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026
कराची, 28 जुलाई राष्ट्रमंडल खेलों के मौजूदा चैंपियन अरशद नदीम स्विट्जरलैंड में खराब मौसम के कारण अच्छी तरह से अभ्यास नहीं कर पाए लेकिन लंबे समय से उनके कोच रहे सलमान बट ने कहा कि वह पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग राउंड के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पाकिस्तान राष्ट्रमंडल खेलों में अभी तक एक भी पदक नहीं जीत पाया है और उसकी उम्मीद अरशद पर टिकी है। अरशद का हाल का प्रदर्शन हालांकि अच्छा नहीं रहा तथा वह इस महीने की शुरुआत में स्विट्जरलैंड में ल्यूसर्न सिल्वर मीट में नौवें स्थान पर रहे थे।
उन्होंने 2022 में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर स्वर्ण पदक जीता था। चोपड़ा इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे हैं तथा उनके और अरशद के बीच मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है।