जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370, 35ए नहीं हटा सकते मोदी: फारुक अब्दुल्ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2019

जम्मू। नेशनल कान्फ्रेंस अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 35ए और अनुच्छेद 370 नहीं हटा सकते। अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के लोगों को बांटने की बजाय उन्हें एकजुट करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह जितना चाहें शक्तिशाली हो जाएं, वह (जम्मू कश्मीर राज्य से) अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए नहीं हटा सकते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए के हमारे अधिकार की रक्षा होनी चाहिए। यह हमारे लिए बहुत जरूरी है। हम इस देश के सिपाही हैं, देश के शत्रु नहीं।’’ 

इसे भी पढ़ें: नयी सरकार में जेटली के मंत्री बनने की संभावना नहीं, इलाज के लिए जा सकते हैं विदेश

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की एकता और विविधता के अपने एजेंडे को जारी रखने के लिए प्रशंसा की। अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘जीत या हार जीवन का हिस्सा है। राहुल गांधी पांच वर्ष बाद वापसी करेंगे और मुझे नहीं लगता कि अमेठी के लोग उन्हें भुला देंगे। मेरा मानना है कि वह (राहुल) बैठकर आत्ममंथन करेंगे कि ऐसा क्यों हुआ और यह कैसे सुनिश्चित किया जाए कि कांग्रेस मजबूत बने।’’ पाकिस्तान से बातचीत को लेकर एक सवाल पर अब्दुल्ला ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री देश को बचाना चाहते हैं, तो उन्हें हमारे पड़ोसियों के साथ मैत्री संबंध रखना जरूरी है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह